Event Calendar:

Discover a rich array of events, from traditional ceremonies to cultural festivals, all designed to foster spiritual harmony. View the detailed event list by clicking on specific dates, or sort by months and days to find events that resonate with you.

Join us in these joyous celebrations that weave together the threads of culture, spirituality, and community. Be a part of the divine experience at Shri Ram Mandir. View Event Calender

Loading Events

« All Events

Shri Krishna Janmashtami Celebrations 6th SEP 2026 Sunday

September 6 @ 8:00 am - 8:00 pm JST

🦚🌸 ॥ श्री कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने ॥ 🌸🦚
🙏 ॥ जय श्री राधे कृष्ण ॥ 🙏

✨ श्री कृष्ण जन्मोत्सव – पावन आमंत्रण ✨
नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की!
हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की!

प्रिय भक्तजनों,
भगवान श्री हरि विष्णु के पूर्णावतार, प्रेम और करुणा के सागर भगवान श्री कृष्ण के दिव्य जन्मोत्सव के पावन अवसर पर श्री राम मंदिर बंदो, जापान में विशेष भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना एवं श्री कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

📅 शुक्रवार, 4 सितंबर 2026
🕗 रात्रि 8:00 बजे से
🛕 श्री राम मंदिर बंदो, जापान
इस पवित्र रात्रि में आइए, हम सब मिलकर कान्हा के नाम का संकीर्तन करें, भक्ति की ज्योत जलाएँ और श्री कृष्ण जन्म की दिव्य बेला के साक्षी बनें।
🌺 जहाँ कृष्ण का नाम है, वहाँ प्रेम है।
जहाँ कृष्ण का भजन है, वहाँ आनंद है।
और जहाँ कृष्ण की कृपा है, वहाँ जीवन मंगलमय है। 🌺

आप सभी भक्तजन सपरिवार मंदिर में पधारकर इस पुण्यमयी जन्मोत्सव में सहभागी बनें और लड्डू गोपाल के दिव्य दर्शन एवं आशीर्वाद से अपने जीवन को धन्य करें।

🦚 जय श्री कृष्ण!
🌸 राधे राधे!
🙏 नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की! 🙏

श्री राम मंदिर बंदो, जापान
📍 इबाराकी-केन, बंदो-शी, सुगाया 54-2

Details

Organizer

Venue