🇮🇳🚩 हरित भारत • समृद्ध भारत • संस्कारित भारत 🚩🇮🇳
आज श्री राम मंदिर बंदो, जापान की पावन धरती पर भारत का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े ही गौरव, उत्साह और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया गया। साथ ही हरियाली तीज के पावन पर्व ने इस उत्सव को भारतीय संस्कृति, प्रकृति और सनातन परंपराओं के सुंदर रंगों से भर दिया। 🌿🌺
जापान की धरती पर जब तिरंगा शान से लहराया, तो हर हृदय में भारत माता के प्रति गर्व और प्रेम उमड़ पड़ा। भगवान श्रीराम और देवाधिदेव महादेव के आशीर्वाद के साथ हमने उन असंख्य वीर स्वतंत्रता सेनानियों और बलिदानियों को नमन किया, जिनके त्याग से हमें स्वतंत्र भारत का गौरव प्राप्त हुआ। 🙏🇮🇳
हरियाली तीज के अवसर पर हरियाली, झूले, भक्ति और भारतीय परंपराओं ने ऐसा वातावरण बनाया मानो जापान की धरती पर भारत की संस्कृति सजीव हो उठी हो। 🌿🛕🇯🇵🇮🇳
देश से दूर हैं, लेकिन दिल से भारत में हैं।
धरती जापान की है, पर हृदय में हिंदुस्तान है।
हमारी संस्कृति हमारी पहचान है,
और तिरंगा हमारा अभिमान है।
🇮🇳 वन्दे मातरम्!
🚩 जय श्री राम!
🔱 हर हर महादेव!
🇮🇳 भारत माता की जय!
श्री राम मंदिर बंदो जापान
सनातन संस्कृति • भारतीय संस्कार • राष्ट्रभक्ति








