होली मिलन का कार्यक्रम सकुशल सम्पन्न हुआ ।
🕉️ जय श्री राम 🕉️
आज श्री राम मंदिर बंदों में ऐसा दिव्य और आनंदमय वातावरण था कि मानो हम सभी वृंदावन की पावन होली में सम्मिलित हो गए हों। जापान के विभिन्न हिस्सों से हमारी भारतीय समुदाय के लोग बड़ी संख्या में आए और पूरे उत्साह प्रेम और एकता के साथ होली महोत्सव में भाग लिया।
चारों ओर उड़ता हुआ गुलाल, संगीत, हंसी और भक्तिभाव देखकर सच में ऐसा अनुभव हुआ मानो वृंदावन में होली का उत्सव मनाया जा रहा हो। आज के इस आयोजन ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि विदेश में रहते हुए भी हमारी भारतीय संस्कृति, परंपरा और आपसी प्रेम हमें हमेशा एकजुट और मजबूत बनाए रखते हैं।
विशेष रूप से होली और दिवाली जैसे पावन त्योहार हमें एक साथ आने, प्रेम बांटने और अपनी संस्कृति को जीवंत रखने का अवसर देते हैं। आज का दिन उसी एकता, प्रेम और उत्साह का सुंदर उदाहरण रहा।
हम सभी श्रद्धालुओं, परिवारों और मित्रों का हृदय से धन्यवाद करते हैं जिन्होंने इस पावन अवसर पर अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को सफल बनाया।
साथ ही उन सभी समर्पित स्वयंसेवकों और सेवाभाव से जुड़े भक्तों का भी हम विशेष आभार व्यक्त करते हैं , जिन्होंने अथक मेहनत कर इस आयोजन को सफल बनाया।
आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।
🙏 जय श्री राम 🙏














