🦚🌸 राधे राधे! जय श्री कृष्ण! 🌸🦚
श्री राम मंदिर बंदो, जापान में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति, हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। 🙏
महोत्सव का शुभारंभ विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा एवं हवन से हुआ। इसके पश्चात भजन-कीर्तन के दौरान पूरा मंदिर परिसर “राधे-राधे” और “जय श्री कृष्ण” के जयघोष से गूंज उठा। भक्तिमय वातावरण में सभी श्रद्धालु श्री राधा-कृष्ण की भक्ति में भाव-विभोर हो गए। 🌸🙏
महोत्सव का विशेष आकर्षण रहा भव्य मटकी फोड़ कार्यक्रम। मंदिर प्रांगण के बाहर भक्तों द्वारा विशाल मानव पिरामिड बनाकर मटकी फोड़ी गई। इस अद्भुत दृश्य ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं की सुंदर स्मृति को जीवंत कर दिया। 🏺🦚
🌧️ बारिश भी भक्तों के उत्साह और आस्था को कम नहीं कर सकी। प्रतिकूल मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर इस पावन उत्सव को यादगार बना दिया।
इस आयोजन को सफल बनाने में तन-मन से सेवा देने वाले सभी स्वयंसेवकों, श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का श्री राम मंदिर ट्रस्ट हृदय से आभार एवं अभिनंदन करता है। आप सभी की निस्वार्थ सेवा और समर्पण से ही यह महोत्सव भव्य रूप से सफल हो सका। 🙏
श्री राम मंदिर बंदो जापान




















